जालंधर- शहर में चोरी व लूटपाट की वारदातें दिन प्रतिदन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला गोराया के गांव संग ढेसियां व ढांडा से सामने आया जहां चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। जब परिवार सो रहा था तो चोरों ने उन्हें नशीली दवाई सूंघा कर बेहोश कर दिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस वारदात से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार चोर घर से साढ़े 4 लाख रुपए कैश, 600 पाउंड, 15 तोला सोना और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।
अमरप्रीत सिंह (अंबा) पुत्र कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे। रात को चोर घर में कमरे में लोहे की ग्रिल तोड़कर घुस गए और साढ़े 4 लाख रुपए नकदी, 15 तोला सोना, 600 पाउंड और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने प्रशासन को शिकायत दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई हरभजन सिंह गिल ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

