पुलिस ने चूरा पोस्त सहित एक को किया गिरफ्तार..

जालंधर- देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 35 किलो चूरा पोस्त बरामद किए है। आरोपी की पहचान को कुलवंत सिंह वासी बेगोवाल कपूरथला के तौर पर हुई है। क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उनकी टीम की एस.आई भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान फिल्लौर हाईवे पर मौजूद थे, जहां उन्होंने लुधियाना साइड से आ रहे ट्रक चालक को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे एसआई भूपिंदर सिंह ने अपनी टीम सहित रोकर जब गाड़ी की तलाशी ली तो 2 बोरे 17 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुए। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपी यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।


Post a Comment