अनूप नगर में रंगे हाथ चोरी करते हुए युवक को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सोंपा...

जालंधर- बस्ती दानिशमंदा के अनूप नगर में निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी करता हुआ एक व्यक्ति पब्लिक ने काबू करके उसे थाना-5 की पुलिस के हवाले कर दिया। सरोज पांडे पुत्र दीप नारायण पांडे निवासी अनूप नगर ने बताया कि उसका एक मकान बन रहा है। उस मकान से कई बार सामान चोरी हुआ। आज जब वह अपने मकान की साईड पर गए तो उन्होंने देखा कि मोटरसाइकिल वाला रिक्शा उसके घर के बाहर खड़ा था उसने सीमेंट की बोरी, टुल्लू पंप (मोटर) व अन्य सामान उसने चोरी करके रखा हुआ था आज उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। उन्होंने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।


Post a Comment