जालंधर- शहर के थाना 6 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मॉडल टाउन में डयूटी दौरान एएसआई स्वर्ण सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि देर रात 3 बजे ड्यूटी के दौरान एएसआई स्वर्ण सिंह के सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां 3.40 पर एएसआई की मौत हो गई। बताया जा रहा कि एएसआई की मौत हार्ट अटैक से हुई है। थाना प्रभारी अजैब सिंह ने बताया कि पीसीआर बाइक नंबर 44 पर तैनात होकर ड्यूटी दे रहा था। जीटीबी नगर में चैरीटेबल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां एएसआई की मौत हो गई।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
