जालंधर : ट्रेन के नीचे आई महिला, पढ़ें..

 जालंधर- अड्डा होशियारपुर फाटक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां फाटक बंद होने के बावजूद नीचे से गुजर रही महिला ट्रेन के नीचे आ गई। इस हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कट गए। हालांकि लोगों ने महिला को आवाज लगाकर रोकने की भी कोशिश की। लेकिन महिला ने किसी की ना सुनी। जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को सुनाई नहीं देता है। जिसके कारण उसे ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी और न ही लोगों की। 


Post a Comment