वेस्ट डिवीजन में सट्टा माफिया ने फिर रखे कदम. विधायक शीतल अंगुराल का हल्ला बोल एक्शन ,कौन है सुधीर
जालंधर (vinod/binta) वेस्ट डिवीजन में एक बार फिर सट्टा माफिया ने अपने कदम जमाने की कोशिश की कुछ दिन पहले ही इलाके में सट्टा माफिया के लोगों ने सट्टे का धंधा करने के लिए दुकान खोली थी जैसे ही उनके बारे में विधायक शीतल अंगुराल
को पता चला तो उन्होंने आज हल्ला बोल एक्शन करते हुए सट्टे की दुकान जो खुली थी उन पर एक्शन बोल दिया खुलेआम सट्टे का धंधा चल रहा था उन्होंने मौके पर कुछ युवकों को सट्टे की पर्चियां सहित काबू किया काबू किए गए सट्टा माफिया के करिंदे किसी सुधीर नामक व्यक्ति का नाम ले रहे थे कि सुधीर की शह पर
यह धंधा इस इलाके में दोबारा शुरू किया गया है विधायक शीतल अंगुराल कहां की वह कभी भी सट्टे की दुकान नहीं खुलने देंगे अगर दुकान किसी ने खोलने की कोशिश की तो वह इसका विरोध करेंगे इस मौके पर उनके भाई राजन अंगुराल भी साथ शामिल थे