लुधियाना
( वी बी न्यूज़ 24 जालंधर ) लुधियाना यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करने तथा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर “फोर्ट्रेस चेक” के तहत सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान 587 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे ₹2,72,820/- का राजस्व वसूल किया गया। अभियान में 20 टिकट जांच स्टाफ एवं आरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।फोर्ट्रेस चेक” रेलवे का एक विशेष अभियान है, जिसके अंतर्गत बिना पूर्व सूचना किसी स्टेशन या रेलखंड पर सघन जांच की जाती है। इसमें यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र एवं यात्रा से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाता ह वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।यात्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्रदान करने तथा बिना टिकट यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा आज लुधियाना रेलवे स्टेशन पर “फोर्ट्रेस चेक” के तहत सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान 587 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया तथा उनसे ₹2,72,820/- का राजस्व वसूल किया गया। अभियान में 20 टिकट जांच स्टाफ एवं आरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।“फोर्ट्रेस चेक” रेलवे का एक विशेष अभियान है, जिसके अंतर्गत बिना पूर्व सूचना किसी स्टेशन या रेलखंड पर सघन जांच की जाती है। इसमें यात्रियों के टिकट, पहचान पत्र एवं यात्रा से संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाता है।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री परमदीप सिंह सैनी ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं राजस्व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

