( वी बी न्यूज़ 24 जालंधर विनोद बिटंा ) जालंधर: बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना ख़तरनाक था की मोटरसाइकल का एक पहिया मोटरसाइकिल से टूटकर अलग हो गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद बाइक सवार बेहोश हो गया और उन्होंने घटना की सूचना फ्लाईओवर के नीचे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दी। हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है और ना ही घायल व्यक्ति की पहचान हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सतलुज चौक के पास ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान सड़क हादसे में घायल मरीज को उपचार के लिए एबुलेंस की मदद से अस्पताल भेज दिया गया। घटना में एक ही व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस का कहना हैकि अब यह नहीं पता कि बाइक सवार की पोल से टक्कर हुई थी या किसी वाहन से टकराकर वह घायल हुआ, इसकी जांच की जा रही है। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज मोहिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम युवक को देखने के लिए गई है
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!


