( वी बी न्यूज़ 24 जालंधर विनोद बिटंा ) जालंधर वेस्ट हल्के में सरकार की ओर से सड़कें बनाने का कार्य चल रहा है आपको बता दें कि वार्ड नंबर 58 में राम शरणम कॉलोनी की तरफ़ जाने वाली सड़क का काम शुरू किया गया सड़क बन गई सड़क इतनी ख़ूबसूरत लग रही थी की पता चल रहा था
कि इस सड़क का काम अभी अभी शुरू करके इस सड़क को बनाया गया है लेकिन इस सड़क के आस पास रहने वाले लोग इतने गंदे हैं कि उन्हें इस सड़क की ख़ूबसूरती एक दिन में भी बर्दाश्त नहीं हुई गंदगी फैलाने में माहिर ये लोगों ये भी भूल की अभी इस सड़क का निर्माण किया गया है गली ख़ूबसूरत लग रही है और रतन ब्रदर्स फ़ैक्ट्री के निकट लोगों ने कूड़े का ढेर लगा दिया जैसे ही इस बारे पार्षद डॉक्टर मनीष से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी उनके वार्ड में इस तरह गंदगी फैला
आएगा उसे बख़्शा नहीं जाएगा नगर निगम की तरफ़ से उन्हें जुर्माना भी करवाया जाएगा और वार्ड में गंदगी फैलाने वाले के खिलाफ जो भी होगा वह करेंगे उन्होंने इस कूड़े के ढेर के निकट सी सी टी वी कैमरा भी लगा दिया है कूड़ा फैलाते हुए जिसकी भी कैमरे में फुटेज आ गई उसे बख़्शा नहीं जाएगा

