आखिरकार पकड़ा ही गया मोबाइल चोरी करने वाला , दो मोबाइल फोन बरामद।

( वी बी न्यूज़ 24 जालंधर ) अमृतसर से नांदेड़ जा रही ट्रेन संख्या 12715 (सचखंड एक्सप्रेस) में टिकट चेकिंग स्टाफ  की सतर्कता से एक मोबाइल चोर को पकड़ा गया। ड्यूटी के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ ने न केवल एक यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया, बल्कि विभाग के एक कर्मचारी का मोबाइल भी आरोपी के पास से बरामद किया गया।


कोच बी-4 में सीट संख्या 1 पर यात्रा कर रहे यात्री का मोबाइल चोरी हो गया था। जांच के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ को एक युवक पर शक हुआ। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर उसके पास से यात्री का मोबाइल बरामद किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे कर्मचारी का मोबाइल फोन भी मिला। ट्रेन के राजपुरा पहुंचने पर आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया गया। टिकट चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यह सराहनीय कार्य संभव हो सका। 


फिरोजपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Post a Comment