120 फुटी रोड की तरफ जाने वाले यह खबर जरुर पढ़ें...

 जालंधर(विनोद बिंटा)- वैस्ट हलके की 120 फुटी रोड जिसके हालात सुधारने को लेकर कई नेताओं ने अपना पूरा जोर लगाया। लेकिन 120फुटी रोड के हालात नही सुधरे। पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने इस रोड को लेकर कई बार राजनीतिक रोटियां सेंकी। कई बार इस रोड को बनवाया और कई बार तुड़वाया। लेकिन इस रोड के हालात नही सुधरे। पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने भी बारिश में चाय की चुस्कियों का मजा लेते हुए यह दावा किया था कि इस रोड पर पानी नही खड़ा होगा। लेकिन हल्की सी बारिश ने आज सभी की पोल खोल के रख दी। जनता भी इस हैरान है कि हर कोई नेता इस रोड को लेकर रोटियां सेंकता है। इस रोड को सुंदर दिखाने के लिए स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के चलते करोड़ों रुपए खर्च किए गए । लेकिन इस रोड की किस्मत है कि यह सुंदर नही दिखी। आज इस रोड पर इतना पानी खड़ा हुआ है कि भारी ताकत वाहन भी पानी के आगे घुटने टेक रहे है। दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन पानी के बीच बंद हो रहे है। हर कोई आने जाने वाला परेशान है। लाइव होकर इस रोड पर पानी न खड़ा होने को लेकर कई बार नेताओं ने वीडियो वायरल की। लेकिन आज सभी के वादों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है।लोग परेशान है, इस रोड पर पानी खड़ा होने को लेकर।






Post a Comment