शिमला : हिमाचल में भारी बारिश के ऑरैंज अलर्ट के बीच बारिश का दौर जारी रहा। शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह के समय तेज बारिश हुई। बारिश के कारण प्रदेश में कई जगहों पर नुक्सान भी हुआ है। बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत भी हुई है। ये मौतें कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में हुई हैं। वहीं प्रदेश में बारिश के कारण 15 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 16 बिजली के ट्रांसफार्मर और 5 वाटर सप्लाई की स्कीमें बंद हुई हैं। प्रदेश में 110 से ज्यादा कच्चे और पक्के मकानों को नुक्सान पहुंचा है। मक्की की फसल को भी नुक्सान की सूचना है। किन्नौर में शलखर पंचायत में बाढ़ आने के बाद दूसरे दिन भी नैशनल हाईवे-5 बंद रहा। काजा और स्पीति के लिए संपर्क मार्ग बंद होने से लोग जान जोखिम में डालकर पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन की टीम आज नुक्सान का आकलन करने पहुंचेगी। गांव में कल रात से बिजली आपूर्ति ठप्प है, वहीं सड़क मार्ग भी बंद है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
