ठियोग : राजधानी शिमला के हीरानगर में तहसील कोटखाई में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार परिवहन निगम की बस देवगढ़ जरई से ठियोग की ओर जा रही थी कि सुबह करीब 8 बजे बयौण के पास बस हादसे का शिकार हो गई और सड़क मार्ग से करीब 50 मीटर नीचे 3 पलटे खाने के बाद साथ लगते सेब के बगीचे में जाकर रुकी। बस में करीब 12 लोग सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं जबकि परिचालक को गंभीर चोटें आईं हैं।सभी घायलों को सिविल अस्पताल ठियोग लाया गया, जहां कुछ घायलों को उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई है। वहीं परिचालक प्राथमिक उपचार के बाद ठियोग से आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ कोटखाई मदन लाल की अगुवाई में पुलिस का दल घटनास्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गया था। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
