जालंधर- कमिश्नरेट थाना-7 की पुलिस ने जाली दस्तावेज बनाकर लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से जाली दस्तावेज और मोहरें बरामद की है।आरोपियों की पहचान पुष्कर गोयल पुत्र बरिंदर कुमार गोयल निवासी मेन बाजार नजदीक आटा चक्की फतुढीगा कपूरथला हाल निवासी गोल्डन ऐवेन्यू फेस-2 जालंधर, रजनी गोयल पत्नी पुश्कर गोयल निवासी मेन बाजार आटा चक्की फतूढीगा कपूरथला हाल निवासी गोल्डन ऐवेन्यू फेस-2 जालंधर के तौर पर हुई है। डीसीपी जसकिरन जीत सिहं तेजा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़ा किराया का मकान लेकर जाली दस्तावेज तैयार करके स्टूडैंट्स से ठगी कर रहा है। मामला दर्ज करके दंपति आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुष्कर गोयल पत्नी रजनी गोयल ने बताया कि पिछले 2 साल से पंजाब और अन्य राज्यों के अलग अलग स्कूलों, कालेज और यूनिवर्सिटियों से 1500 के करीब स्टूडैंट्स को स्टडी बेस से विदेश भेजने के लिए जाली सार्टिफिकेट तैयार करके कई ट्रैवेल एजेंटों को दिए है। आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है, अदालत में पेशकर पूछताछ के लिे 3 दिन का रिमांड हासिल किया है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!

