थाना मैहतपुर पुलिस ने अवैध माइनिंग करने वाले 2 आरोपियों और महिला तस्कर को किया गिरफ्तार...

 जालंधर -थाना मैहतपुर की पुलिस ने अवैध माइनिंग करने वाले दो आरोपियों और नशीले पदार्थ का कारोबार करने वाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी महिंदरपाल सिंह को सूचना मिली थी कि पिंड गुसेवाल में अवैध माइनिंग हो रही है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेता की दो लोड ट्रैक्टर ट्रालियों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार काबू किया है। आरोपियों की पहचान मनी पुत्र निर्मल सिंह, हरविंदर पुत्र गुरदीप सिंह वासी बागीवन के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 21 माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह सूचना के आधार पर पुलिस ने पिंड धर्मे दिया छन्ना से सुंदराबाई उर्फ मनु पत्नी गुरमीत सिंह को 7 ग्राम हैरोइन और 16100 की नकदी सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Post a Comment