थाना सदर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला किया गिरफ्तार...

 जालंधर- थाना सदर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि दलविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी जंडियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 11 जुलाई को अपने परिवार के साथ नूरमहल रिश्तेदार को मिलने गया था। जब वापिस आया तो उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था और लोहे की अलमारियों को तोड़कर 2 रिंग, चेन, टॉप्स, 2 चूड़ियां, बालियां, लैपटॉप और 30 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मोंटी पुत्र राम लुभाया वासी मोहल्ला ब्रह्मपुरा फ्लोर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर 2 दिन का रिमांड हासिल किया।



Post a Comment