कोरोना के 20 हजार से अधिक नए मामले आए सामने...

 नई दिल्ली : देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,528 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,37,50,599 हो गई। इसके साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,449 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह 8 बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण से 49 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,709 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,43,449 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। इसने कहा कि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.47 प्रतिशत है तथा पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,689 की बढ़ोतरी हुई है।



Post a Comment