मोगा - बीती रात तेज बारिश व आंधी ने प्रवासी मजदूर घर कहर बनकर आई। जानकारी अनुसार तेज बारिश व आंधी के कारण प्रवासी मजदूर के घर की दीवार गिर के कारण 2 बच्चों की मौत हो गई। तेज आंधी कारण एक दीवार झोपड़ी में सोए हुए प्रवासी मजदूर के परिवार पर कहर बनकर आ गिरी जिस कारण 5 वर्षीय व अढ़ाई वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोगा के गांव संधूआ वाला रोड़ की है जहां सड़क किनारे झोपड़ी बनाकर सोए हुए 8 लोगों पर एक दीवार अचानक आ गिरी। इस हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि परिवारिक सदस्य घायल हो गए। मलबे नीचे दबे परिवार की चीखें सुनकर लोग इकट्ठे हुए परंतु जब तक बच्चों को बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग करते हुए मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित रजेश शाह पुत्र चंदेश्वर शाह ने बताया कि वह पिछले 3 महीनों से यहां रह रहा है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
