देहात क्राइम ब्रांच ने चूरापोस्त सहित 2 को किया गिरफ्तार...

 जालंधर - देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने 20 किलो चूरा पोस्त के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान नंदलाल उर्दू शशी और शिदर उर्फ बधू निवासी गांव नंगल सलेमपुर के रूप में हुई है। देहात क्राइम ब्रांच इंचार्ज पुष्प वाली ने बताया एसआई निर्मल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान नूरपुर बस अड्डे से कबूलपुर मौजूद थे।इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार 2 नौजवानो को रुकने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगे, पुलिस ने मौके पर उन्हें पकड़ कर उनके कब्जे से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



Post a Comment