जालंधर- जालंधर के डीसी दफ्तर में विधायक शीतल अंगुराल की फेरी के विवादों में आने के बाद भले ही मुलाजिमों के दबाव में मामला निपटा दिया गया। मगर विधायक ने फेरी के दौरान सीधे तौर पर कहा था कि दफ्तरों में प्राइवेट एजेंट घूम रहे थे, उस समय इसी बात का विवाद बना दिया गया था, मगर अब जालंधर के डीसी को खुद ही यह आदेश जारी करने पड़ गए है कि तहसील, सब रजिस्ट्रार में बिना काम के प्राइवेट लोग नही घूमने चाहिए।यही नही बिना काम के वसीका नवीज भी सरकारी दफ्तर में नही घूमने चाहिए। डीसी के आदेश से यह साफ हो गया है कि कही न कही सरकारी दफ्तरों में प्राइवेट कारिंदों के घूमने वाली बात सही साबित हुई है। आप को बता दें कि विधायक शीतल अंगुराल ने एक दिन पहले ही दिल्ली में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
