नई दिल्ली- देश में पहली बार कोरोना नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के एक नए सब-वैरिएंट का पता चला है, जिसका नाम BA.2.75 है। इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बताया कि यूरोप-अमेरिका में BA.4 और BA.5 के मामले हैं। भारत जैसे देशों में BA.2.75 के एक नए सब वैरिएंट का खतरा बढ़ गया है।विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि यह वैरिएंट भारत में पहली बार सामने आया, उसके बाद यह 10 अन्य देशों में मिला। टेड्रोस ने इस सब-वैरिएंट के एनालिसिस के बारे में कहा कि अभी इसके हमें इंतजार करना होगा। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया में पिछले 2 हफ्ते में कोरोना के मामले में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
