जालंधर- बस्ती दानिशमंदा शिवा जी नगर में सरकार पंज पीर दरबार का 7वां सालाना भंडारा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर विधायक शीतल अंगुराल विशेष तौर पर पहुंचेंगे। सेवादार राहुल शाह ने बताया कि 10 जुलाई 2022 को रात 8 बजे महंदी की रस्म, 11 जुलाई सुबह 11 बजे झंडे की रस्म और रात 9 बजे महफिले कव्वालियों का आयोजन किया जाएगा। सभी से अपील है कि भंडारे में पहुंचे। अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। सेवादार राहुल और वरिंदर राजपूत ने वीबीन्यूज़24 के ऑफिस में पहुंचकर निमंत्रण पत्र दिया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
