जालंधर : महानगर में जीएसटी विभाग की ओर से मशहूर सुपर स्टोर में रेड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग ने रैनक बाजार स्थित मॉर्डन सुपर स्टोर में छापेमारी की। हालांकि विभाग की ओर से की गई इस रेड में क्या निकला क्या नहीं इस मामले का अभी विभाग की ओर से खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जीएसटी विभाग के अधिकारी काफी समय तक मॉर्डन सुपर स्टोर का रिकॉर्ड खंगालते रहे। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग की ओर से कंपनी बाग चौक के नजदीक स्थित मशहूर मिठाई की दुकान पर छापेमारी की थी। उस समय विभाग के डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह ने कहा था कि मोबाइल विंग ने कई जानकारियां एकत्रित करने के बाद छापा मारा है और रेकी के दौरान पता चला था कि शाम से रात के समय स्वीट शॉप पर सेल अधिक होती है, जिसके चलते टीमों ने रात को कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की ओर से पिछले कुछ समय से महानगर में कई मशहूर दुकानों और स्टोरों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं आज मॉर्डन सुपर स्टोर में छापेमारी के बाद आस-पास दुकानों में भी हड़कंप मच गया।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
