थाना- 8 की पुलिस ने हैरोइन सहित एक को किया गिरफ्तार..

 जालंधर- थाना-8 की पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान शम्मी सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी मोहल्ला तोबड़ी के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि एएसआई फकीर सिंह ने पुलिस टीम सहित नाकाबंदी की हुई थी, इसी दौरान थाना मुंशी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि तोबड़ी मोहल्ला के निकट युवक नशा लेकर आ रहा है। नाकाबंदी करके शक के अधार पर युवक को रोका। जिसने अपनी पहचान शम्मी सिंह के तौर पर बताई। पुलिस टीम ने जब उसकी तलाशी ली तो जेब से मोमी लिफाफा निकला, जिसमें 6 ग्राम हैरोइन थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।




Post a Comment