सोना और चांदी हुआ सस्ता, पढ़ें लेटेस्ट रेट...

 नई दिल्ली - ग्‍लोबल मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव से भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दिख रही। बुधवार को सोने-चांदी के वायदा मूल्‍य में मामूली उछाल के बावजूद सोने का भाव अभी एक महीने के निचले स्‍तर पर है। मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज पर 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव सुबह 39 रुपए बढ़कर 50,359 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है लेकिन यह सोने का एक महीने का निचला स्‍तर है। इससे पहले सोने में कारोबार की शुरुआत सुबह 50,275 पर खुलकर हुई थी लेकिन मांग में तेजी के बाद जल्‍द ही इसके भाव चढ़कर 50,350 से ऊपर चले गए। सोना अभी अपने पिछले बंद भाव से 0.80 फीसदी ऊपर ट्रेडिंग कर रहा है।





Post a Comment