पटियाला: कबूतरबाजी के केस में 2 साल की सजा काट रहे पॉप गायक दलेर मेहंदी को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा फिलहाल कोई राहत नहीं दी गई। दलेर मेहंदी द्वारा हाईकोर्ट में जहां 2 साल की सजा के खिलाफ अपील दायर की गई है वहीं जमानत की अर्जी भी दायर की गई थी। दोनों मामलों में अदालत द्वारा 15 सितंबर की तारीख डाल दी गई है, जिसके तहत दलेर मेहंदी को 15 सितंबर तक केंद्रीय जेल पटियाला में ही रहना होगा। पॉप गायक दलेर मेहंदी की एडीशनल सैशन जज एच.एसय गरेवाल की अदालत ने 2 साल की सजा को बरकरार रखा था। उसके बाद पुलिस ने हिरासत में लेकर मेहंदी को अदालत में भेज दिया था।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
