नई दिल्ली- खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की बुरी हालत के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को रोक दी गई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से किसी भी नए जत्थे को आधार शिविर की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है। रामबन जिले में विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण बंद राष्ट्रीय राजमार्ग को गुरुवार रात एक तरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया था। यात्रा प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग की बुरी हालत और खराब मौसम को देखते हुए जम्मू से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। अधिकारियों के अनुसार राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से शुरू होने की स्थिति में शाम से जम्मू से एक बार फिर यात्रा की अनुमति दी जा सकती है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
