अफीम सहित एक गिरफ्तार..

 मोहाली :  पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। खमाणों पुलिस ने वीरवार को 5 किलो अफीम सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बद्दोवाल निवासी राजविंदर सिंह के तौर पर हुई है। रोपड़ रेंज के डीआईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की ओर से जारी प्रेस वार्ता की गई। एएसआई तरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने खमाणों-लुधियाना मार्ग पर नाका लगाया, जहां सफेद रंग की बिना नंबर एक्टिवा को चेकिंग के लिए से रोका। जब पुलिस दल ने संदेह के आधार पर एक्टिवा सवार राजविंदर सिंह की तलाशी ली तो उसके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया। 




Post a Comment