थाना-3 के कुछ दूरी पर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों की लूट...

जालंधर-: बेखौफ चोर लुटेरे जो खाकी की भी परवाह किए बिना दिन दिहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला उस समय सामने आया जब दिन दिहाड़े लुटेरोँ ने थाना-3 की कुछ दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए आज गीता मंदिर के निकट लुटेरों ने दिन-दिहाड़े पंकज माटा नामक युवक से नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पंकज माटा के अनुसार बैग में 10 लाख रुपए के करीब थे। जहां पर यह वारदात हुई है, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस थाना है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। 








Post a Comment