अमरनाथ में बादल फटने के बाद श्राईन बोर्ड का बड़ा फैसला, पढ़ें...

 श्रीनगर: बाबा अमरनाथ गुफा के पास हाल ही में बादल फटने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई  जिसके बाद अब बाबा अमरनाथ श्राईन बोर्ड ने हादसे को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। श्राईन बोर्ड ने अब अमरनाथ गुफा के पास रहने की व्यवस्था खत्म कर दी है इसके साथ ही दर्शन के समय मे भी कटौती की गई है।  श्राईन बोर्ड के अनुसार  अब शाम 6 बजे की बजाय 4 बजे तक ही श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, इसके अलावा टेंट लगाने वालों को भी गुफा से दूर टेंट लगााने का निर्देश जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में कई लोगों की जान जाने के बाद चार दिन से गांदरबल जिले में बालटाल मार्ग पर निलंबित की गई अमरनाथ यात्रा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई।  अधिकारियों ने बताया कि तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बालटाल आधार शिविर से तड़के गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। 






Post a Comment