10 साल के लिए जेल जाएंगी रिया चक्रवर्ती, पढ़ें...

 

मुंबई- साल 2020 की 14 जून को बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद जो नाम चर्चा में आया वह था एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती। जहां एक तरफ सुशांत के सुसाइड करने की वजह रिया को माना गया था। वहीं ड्रग्स केस में भी रिया का नाम सामने आया था। इस मामले में एक्ट्रेस को जेल की हवा भी खानी पड़ी थी हालांकि 1 महीने बाद रिया को बेल मिल गई थी।इसी बीच अब एक बार फिर ड्रग केस में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपने ड्राफ्ट चार्ज में यह दावा किया गया है कि रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई शोविक समेत सह आरोपियों से कई बार गांजा की डिलीवरी ली और फिर उसे राजपूत को दिया। इस ड्राफ्ट में यह भी बताया गया है कि सुशांत को ड्रग्स की डिलीवरी साल 2018 से ही मिल रही थी।कोर्ट में पिछले महीने 35 आरोपियों के खिलाफ ड्राफ्ट फाइल किए जिसका डीटेल मंगलवार को सामने आया है। एनसीबी ने यह भी दावा किया है कि सुशांत को साल 2018 से ही अलग-अलग लोगों और अपने स्टाफ से ड्रग्स की डिलीवरी मिल रही थी।  चार्जशीट में एनसीबी ने यह भी कहा है पिठानी सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स उनके ही बैंक अकाउंट से खरीदा करते थे जिसे 'पूजा सामग्री' का नाम दिया गया था।एनसीबी ने चार्जशीट में लिखा है कि रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए ड्रग्स खरीदीं और उसे दीं। इस चार्जशीट में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती समेत 35 को आरोपी बनाया गया है। इस मामले पर स्पेशल कोर्ट में 27 जुलाई को सुनवाई होगी। अगर रिया को दोषी पाया जाता है तो उन्हें 10 साल की जेल की सजा सुनाई जा सकती है।



Post a Comment