फूफा का कत्ल करने वाला नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार, 4 घंटे में पुलिस को मिली सफलता...

 

जालंधर- थाना-2 की पुलिस ने न्यू हरदेव नगर में हत्या के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सुखदेव सिंह का कत्ल उसके भतीजे जसप्रीत पुत्र रविंदर सिंह निवासी सोहल नंगल सपरोड़ फगवाड़ा ने ही किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह नशे करने का आदि है, नशे करने के लिए वह फूफा से रुपए लेकर जाता था। फूफा ने रुपए देने से मना किया। जिसके चलते सुखदेव सिंह का कत्ल कर दिया।पुलिस को मृतक सुखदेव सिंह के भाई दविंदर सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी पिंड हेलरा सराभा नगर जालंधर ने सूचना दी थी कि उसे पता चला कि उसके भाई सुखदेव की किसी ने हत्या कर दी है।मृतक की पत्नी और उसकी दो बेटियां जो कि विदेश मनीला में है।



Post a Comment