बसों से सफर करने वाले यह खबर जरुर पढ़ें...

 जालंधर: पंजाब में बसों से सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मिली ताजा जानकारी के अनुसार पनबस और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिम हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि 3 दिनों तक बसों का चक्का जाम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मुसाफिरों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें भटकना पड़ रहा है। मुसाफिरों का कहना है कि हड़ताल के कारण बसें मिलने में बहुत ही मुश्किल हो रही है। दूसरी ओर कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती तब तक धरना जारी रहेगा।  कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते कहा है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरना आगे भी जारी रह सकता है।



Post a Comment