सोने की कीमतों में गिरावट, पढ़ें...

 नई दिल्ली- सप्ताह की शुरुआत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि चांदी फिलहाल हरे निशान में ट्रेड कर रही है। एमसीएक्स पर आज सोना लाल निशान में खुला। ओपन होने के बाद 24 कैरेट गोल्ड का भाव लगभग 125 रुपए  की गिरावट के साथ लगभग 50,400.00 रुपए प्रति दस ग्राम पर चल रहा है।  चांदी का रेट मामूली बढ़त के साथ 55085.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर नजर आ रहा है।पिछले हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।  वहीं 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 53,363 से बढ़कर 54,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। अब इस हफ्ते की शुरुआत सोने में गिरावट के साथ हुई है।



Post a Comment