मिट्ठु बस्ती में चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बेच रहा था तस्कर, गिरफ्तार..

 जालंधर- थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर मिट्ठु बस्ती में एक घर में रेड करके एक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान जरनैल सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी गुरु अर्जुन नगर मिट्ठु बस्ती के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मिट्ठु बस्ती में शराब तस्कर जरनैल सिंह अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। छापामारी करके उसे काबू किया उसके कब्जे से 4 पेटियां चंडीगढ़ मार्का अवैध शराब बरामद करके मामला दर्ज कर लिया है।



Post a Comment