रेलवे फुट ब्रिज का हिस्सा गिरा, 20 घायल, 8 की हालत गंभीर...

 मुंबई- महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार को गिर गया। इस दौरान ब्रिज से गुजर रहे कुछ यात्री 60 फीट की ऊंचाई से सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई गई है। रेलवे ने 4 घायलों की पुष्टि की है।जानकारी के अनुसार 13 लोग घायल हुए है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। बड़ी बात ये रही कि हादसे के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया। घायलों को सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया है। हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है।



Post a Comment