नहीं चला 'मोदी मैजिक, कांग्रेस ने बनाई बढ़त...

 हिमाचल- हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज नहीं राज ही बदला है। हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक नहीं चला तो वहीं कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। हिमाचल चुनाव की जो सबसे बड़ी बात है वो यह कि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है।राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई। भाजपा 27, कांग्रेस 39, आप शून्य, अन्य 3



Post a Comment