नई दिल्ली- 05527 दरभंगा- आनंद विहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 29.12.2022 से 30.03.2023 तक प्रत्येक वीरवार और रविवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहूँचेगी। वापसी दिशा में 05528 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 30.12.2022 से 31.03.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को आनंद विहार टर्मिनल से दोपहर 03.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर03.45 बजे दरभंगा पहूँचेगी। वानानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में जनकपुररोड़, सीतामढ़ीजंo, बैरगनिया, रक्सौलजंo, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद स्टेशनो पर दोनों दिशाओ में रुकेगी।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!