वाहन गिरोह बेनकाब, एक गिरफ्तार...

 जालंधर(वरिंदर राजपूत)-- थाना-6 की पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह को बेनकाब करते हुए गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करनवीर सिंह उर्फ करन पुत्र सुरजीत सिंह निवासी पीर मुहम्मद थाना जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई है। एडीसीपी आदित्य ने बताया कि एएसआई जगदीश लाल को शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि फगवाड़ा गेट के निकट कार चोरी हुई है। मामला दर्ज करके जांच की तो आरोपी करन को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कार नंबर पीबी08-डीडी-1246 मार्का स्वीफ्ट डिजायर रंग सफेद बरामद की है। गिरोह के सदस्य पुरन सिहं उर्फ पन्नू पुत्र सुरजीत सिहं निवासी गांव पीर मोहम्मद थाना फिरोजपुर, विक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का पुत्र बलकार सिहं निवासी गांव रखड़ी खुशहाल सिंह फिरोजपुर, नमिंदर सिंह पुत्र बलकार सिहं निवासी गांव रखड़ी खुशहाल सिहं वाला फिरोजपुर गिरफ्तार करने बाकि है।



Post a Comment