जालंधर- सोमवार को मोगा में सोना खरीदने के बहाने एशिया ज्वेलर्स की दुकान में घुसे लुटेरों ने लूट कर दुकानदार को गोली मार हत्या कर दी। जिसके बाद आज मंगलवार को जालंधर के सराफा बाजार के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। ज्वेलर के हक में आए जालंधर के दुकानदार जतिंदर सहदेव सोनू ने बताया कि आज के समय में कोई भी ज्वेलर सेफ नही है। क्योंकि आए दिन पंजाब में ज्वेलर्स पर दिन दहाड़े हमले हो रहे है। अब तो सुबह जब घर से निकलते है तो घर वाले भी कहने लगे है कि रात को घर आ जाओगे। पंजाब में आए दिन ऐसे हमले हो रहे है। सोनू ने सरकार व प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पंजाब के ज्वेलर्स को बचाया जाए। प्रशासन को पहले हमारे लिए सुरक्षा का इंतजाम करना चाहिए। ताकि हम अपना कारोबार कर सके। वहीँ दूसरी और हरजीत सिंह ने बताया कि अब तो यह हाल हो गया है कि दुकान पर बैठना भी अब तो सुरक्षित नही है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
