-->
R27mUISKY8MAeCpFpAtsSpjGWGukfoZYVKEfkHA4
Vbnews 24





सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी सफलता, पढ़ें....

 जालंधर : पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला पुणे से कनैक्ट होता दिख रहा है। गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई तथा गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर हत्या की बात कबूल की थी, अब इस हत्याकांड का महाराष्ट्र से कनैक्शन सामने आया है। जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 मुख्य आरोपियों में पुणे के सौरव महाकाल और संतोष जादव भी शामिल हैं। संतोष जादव और सौरव महाकाल 2 साल से फरार हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग पंजाब में रह रहे हैं। खबर आई है कि पुणे पुलिस ने इस आरोपी सौरव महाकाल को पुणे में गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी नहीं दी, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सौरव महाकाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जादव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली का राइट हैंड है और कई सालों से उसके लिए काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जादव को खास तौर पर मुम्बई से बुलाया गया था। संतोष जादव व सौरव महाकाल महाराष्ट्र से मानसा में आए थे। पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से भी मदद मांगी थी। गौरतलब है कि डॉन अरुण गवली फिलहाल जेल में है। पुणे की क्राइम ब्रांच ने सौरव को गिरफ्तार किया है।



Related Posts

Related Posts

Post a Comment

Contact us for place your ad here

Sony Chicken Wala Jalandhar

Sony Chicken Wala Jalandhar

Popular News ( 7 Days )

Popular News ( 1 Month )

All Time Popular News