चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को लेकर एक खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार आज उनका स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के सरप्रस्त प्रकाश सिंह बादल की तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके सीने में अचानक दर्द होने लग गया। इसके तुरंत बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि अभी उनकी हालत स्थिर है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!