जालंधर में धुस्सी बांध टूटा, कई गावों में घुसा पानी...

जालंधर- पंजाब सहित उत्तर भारत में बारिश ने हाल बेहाल कर रखा है। इसी के चलते जिला जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल सतलुज दरिया के साथ लगते जालंधर के सब डिवीजन शाहकोट में लोहियां इलाके में 2 जगह धुस्सी बांध टूट गया है, जिस कारण आसपास के गांव बुरी तरह प्रभावित हुए है। जानकारी के अनुसार बांध में दरार रात करीब 12.40 पर दूसरी तड़के 2 बजे लक्खे दियां छनना और नसीपरपुर से पड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बांध में रिसाव हुआ, जो कोशिशों के बावजूद पूरा नहीं हुआ और कुछ देर बाद दरार पड़ने लगी, जिससे बांध टूट गया। इससे शाहकोट के आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई, जिसके बाद एन. डी.आर.एफ ने बचाव कार्य चलाया।


Post a Comment