जालंधर- थाना मकसूदां के इलाके में आते जे.एस फार्म कोल्ड स्टोर में काम करने वाले परमोद सदा के भतीजे विनय कुमार (16) पुत्र पुदो निवासी बिहार का बिजली की तार से करंट लगने से मृत्यु हो गई। थाना मकसूदां की पुलिस और ए.एस.आई हरबंस सिंह ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोर में बिजली की तार टूटी हुई थी जिस पर विनय का पैर आ गया और उसे करंट लग गया। विनय की मौके पर ही मृत्यु हो गई। विनय के चाचे के बयानों पर 174 की कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सोंप दिया जाएगा।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
