12वीं का पेपर बिना दिए लौटे छात्र, पढ़ें..

 जालंधर-  12वीं की इंग्लिश की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।  बता दें की PSEB का 12वीं इंग्लिश का पेपर स्थगित हो गया है। जानकारी अनुसार परीक्षा से  डेढ़ घंटा पहले PSEB 12वीं का पेपर रद्द किया गया। बता दें की 12वीं कक्षा के परीक्षा जारी हैं।  वहीं जब परीक्षा केंद्र कंट्रोलर ने बैंको से प्रश्न पत्र लेने गए तो उन्हें प्रश्न पत्र ही नहीं मिले जिसके बाद बोर्ड ने बैंकों को ई मेल भेज दी है। जानकारी के अनुसार पेपर कहीं लीक हुआ है लेकिन बोर्ड के अधिकारी फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। PSEB के परीक्षा कंट्रोलर जे.एस. मेहरोक ने कहा कि इंग्लिश का पेपर स्थगित कर दिया गया है। यह क्यों हुआ इस बारे बाकी जानकारी बाद में दी जाएगी। जानकारी अनुसार आज की परीक्षा में करीब 3 लाख विद्यार्थियों ने पेपर में बैठना था। जैसे ही पेपर रद्द हुआ छात्रों में काफी रोष देखने को मिला। 



Post a Comment