गुरमीत राम रहीम की फिर बढ़ी मुश्किलें....

 चंडीगढ़- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर की मुश्किले एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। जानकारी के अनुसार राम रहीम पर एक और  एफआईआर दर्ज की गई है। राम रहीम पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने आरोप लगे हैं। यह मामला जालंधर पुलिस ने दर्ज किया है और यह मामला पतारा थाने में दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राम रहीम पर श्री गुरु रविदास जी के बारे में गलत इतिहास बताने के आरोप लगे है।  वह पैरोल पर बाहर आए थे तो उनके द्वारा किए गए समागमों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। उनके द्वारा  समागमों में श्री गुरु रविदास व भगत कबीर जी के बारे में गलत इतिहास बताया गया है। इस बात को लेकर भाईचारे में रोष है जिसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment