रोहतक- जिले के डेयरी मोहल्ला में देर रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर चाकू चले। जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवक का नाम इशांत खरबंदा व घायल का नाम तरुण खरबंदा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार मृतक व घायल युवक रोहतक की शौरी मार्केट में कपड़े का काम करते थे। मौके पर एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
