जालंधर- कैंट में देर रात निजी रंजिश के चलते गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक पर हमलावारों ने पुरानी रंजिश के चलते पहले तेजधार हथियारों से हमला किया, फिर उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद गंभीर घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक अपनी पत्नी के साथ मॉडल टाउन में किराए के मकान में रहने वाला नितिन ऑटो और एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस भी चलाता है।
Contact Us To Share your Problem Or Latest News... Link
Reach out!
