जालंधर- पठानकोट रोड पर स्थित हरगोविंद नगर के पास बने एक खाली प्लाट में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक कुछ लोग वहां से निकल रहे थे। जब वह प्लाट के पास पहुंचे तो उनको बदबू आई जब उन्होंने अंदर जाकर देखा।
तो वहां पर एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी। लोगों ने लाश को देख तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जिसके बाद लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल डेड हाउस में रखवा दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

