अवैध शराब सहित दंपति गिरफ्तार.....

 पठानकोट- पुलिस ने अवैध शराब कारोबार में शामिल दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नरेश कुमार तथा उसकी पत्नी अनीता देवी निवासी छन्नी  जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए डीएसपी सिटी पठानकोट लखविंदर सिंह की निगरानी में एसएचओ नंगलभूर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हिमाचल के पति-पत्नी आरोपियों की कार से शराब बरामद करने पर कार को भी जब्त किया है। 


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त  सूचना के आधार पर नंगलभूर थाने के एसएचओ शोहरत मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नंगल तंबुआ फ्लाईओवर चैक प्वाइंट पर एक कार को रोका। कार की तलाशी लेने के दौरान अवैध शराब की 1078 बोतलें बरामद कीं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Post a Comment